
भोपाल। अरेरा कॉलोनी स्थित कैंपियन स्कूल की प्री-प्राइमरी बिल्डिंग में क्लास 3 से 5 के बच्चों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। बाल वैज्ञानिकों ने वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल के साथ चार्ट आदित्य माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ. फादर अथनस लकड़ा एसजे, मैनेजर फादर कपिल, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर रेनिशा एसी, सिस्टर दीपशिखा दीप जलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसी गाड़ी में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद अतिथियों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने साइंस, मैथ, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी, टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट, सोशल स्टडीज़ और आर्ट जैसे सब्जेक्ट्स पर वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल, चार्ट, एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिव डिस्प्ले दिखाए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के बारे में अतिथियों और अभिभावकों को विधिवत जानकारी भी दी। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के मार्गदर्शन में क्लास में ही अपने प्रोजेक्ट्स को असेंबल किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

