शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दतिया में सघन चेकिंग के दौरान एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जब्त

17 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दतिया में सघन चेकिंग के दौरान एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जब्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार को एक ही दिन में कुल 36,19,000 रुपए की नकद राशि बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की।


पुलिस अधीक्षक की ओर से विभिन्न अंतरजिला और प्रमुख चेकिंग पॉइंटों का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सेवढ़ा चुंगी चेकिंग पॉइंट का आकस्मिक भ्रमण किया। इसी दौरान एक कार सवार युवक के कब्जे से करीब 15,00,000 लाख रुपए नकद राशि बरामद की गई। मौके पर एसएसटी को सूचना देकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।


गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एमपी-09-ZD-9082 स्कॉर्पियो वाहन से ₹21,19,000 नकद राशि बरामद की गई। वाहन स्वामी से राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रमुख मार्गों, अंतरजिला सीमाओं व संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर रही है।


संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें