मंगलवार, 24 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जनगणना-2027: दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस 25 नवंबर को

24 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जनगणना-2027: दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस 25 नवंबर को
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। सुबह 10:30 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में कांफ्रेंस होगी। इसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।


जनगणना के दूसरे चरण में 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 25 जनवरी से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। निर्धारित समय-सीमा में इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कराने और मैदानी स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कांफ्रेंस में संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सहित प्रत्येक जिले के अपर कलेक्टर, एसडीएम, जिला योजना अधिकारी और जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल होंगे। 


दूरस्थ जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के दूसरे चरण की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक तैयारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विशेष फोकस रहेगा। जिससे जनगणना का काम जमीनी स्तर पर व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें