सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: पुराने शहर में उन्नति पैनल का सघन जनसंपर्क, गोविंद गोयल को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन

22 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: पुराने शहर में उन्नति पैनल का सघन जनसंपर्क, गोविंद गोयल को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: पुराने शहर में उन्नति पैनल का सघन जनसंपर्क, गोविंद गोयल को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल के पुराने शहर की गलियों में इन दिनों चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर उन्नति पैनल के प्रत्याशियों ने ऐसा सघन जनसंपर्क किया कि हर चौराहे, हर बाजार और हर दुकान पर सिर्फ एक ही चर्चा सुनाई दी—“इस बार बदलाव तय है।” व्यापारियों का जोश और समर्थन देखकर साफ हो गया कि मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।


शीतला माता मंदिर से हुई जनसंपर्क की शुरुआत

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल की अगुवाई में उन्नति पैनल ने जवाहर चौक, जनकपुरी स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद टीम ने जनकपुरी, जुमेरती, बेलदारपुरा, घोड़ा निकास, हनुमानगंज, दयानंद चौक सहित कई प्रमुख बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों से सीधा संवाद किया।


व्यापारियों का उत्साह और खुला समर्थन

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह व्यापारियों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ प्रत्याशियों का स्वागत किया। कई व्यापारियों ने कहा कि गोविंद गोयल सिर्फ प्रत्याशी नहीं, बल्कि पुराने शहर के व्यापारिक परिवार का हिस्सा हैं। उनके साथ भावनात्मक और व्यावसायिक रिश्ता जुड़ा है, इसलिए पूरा बाजार उनके साथ खड़ा है।


100 दिन का रोडमैप: व्यापारियों के लिए ठोस योजना

गोविंद गोयल ने व्यापारियों से चर्चा करते हुए बताया कि वे चुनाव जीतने के बाद पहले 100 दिनों के लिए स्पष्ट कार्य योजना लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग है, जिसके समाधान के लिए वे प्रशासन और व्यापारियों के साथ मिलकर ठोस कदम उठाएंगे। इसके साथ ही लाइसेंस, टैक्स, ट्रैफिक और अन्य व्यावसायिक समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा।


उन्नति पैनल के प्रमुख प्रत्याशी

उपाध्यक्ष पद:

दय आदित्य जैन

मनिया अमित गोयल

अरविंद जैन (सुपारी)


महामंत्री:

विनोद जैन (एमपीटी)


मंत्री पद:

अजय देवनानी

संजीव जैन (गेहूं)

सुनील जैनाविन


कोषाध्यक्ष:

प्रदीप सेवानी


सह-कोषाध्यक्ष:

हेमंत अग्रवाल


अतिरिक्त कोषाध्यक्ष:

अमित कुमार बिंदल


कार्यकारिणी सदस्य:

वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन, सी.एस. भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू, डब्बू, राजेश गुप्ता, मधुरम, सचिन जैन, स्मित जैन, बी.आर. सुलभ, मित्तल, तेजेंद्र चावला सहित अन्य।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें