सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से चढ़ा पारा, 8 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

23 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से चढ़ा पारा, 8 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से चढ़ा पारा, 8 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है।गुरूवार को पारे में उछाल के चलते प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक देखा गया।बैतूल, सिवनी,छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से भी ज्यादा रहा। वहीं भोपाल,सीहोर, विदिशा और रायसेन सहित कुछ जिलों में बादल छाए रहे।शुक्रवार को भी राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं।वहीं अगले 24 घंटों में 8 जिलों ग्वालियर,भिंड,मुरैना, दतिया,श्योपुर,निवाड़ी,टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा

गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में ठंड से राहत देखी गई। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी रही।भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.2 दर्ज किया गया वहीं इंदौर में डेढ़ डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। प्रदेश में कटनी जिले का करौंदी 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है।जनवरी के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें