मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

15 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।


सुबह भगवान गणेश की आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान अश्विनी मिश्रा, चैनल हेड ऋषि पांडेय और एग्जिक्यूटिव एडिटर अंकित खरे समेत पूरे न्यूज़ वर्ल्ड परिवार ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में हिस्सा लिया। शंख वादन के साथ आरती की शुरुआत हुई तो पूरा परिसर गणपति बप्पा की भक्ति में डूब गया।


आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए। इसके बाद गणपति महाराज को मोदक के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। सभी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। 


इस दौरान पूरे परिसर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। गणपति बप्पा के आगमन से न्यूज़ वर्ल्ड परिसर में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल नजर आया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें