बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

गांधी सागर तट पर गूंजा मां चंबल का जयघोष, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की आरती

18 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गांधी सागर तट पर गूंजा मां चंबल का जयघोष, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की आरती
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मंदसौर में गांधी सागर जलाशय के तट पर बुधवार को मां चंबल की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


विधि-विधान से  21 पुजारियों ने पूजन संपन्न कराया। दीपों की रोशनी, शंखनाद और जयघोष से पूरा तट भक्तिमय हो उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल केवल नदी नहीं, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। क्षिप्रा नदी चंबल में मिलती है और चंबल की धारा आगे यमुना तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि चंबल के बिना यमुना की धारा अधूरी है। हजारों वर्षों से मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों को चंबल का आशीर्वाद मिलता रहा है।


संरक्षण और स्वच्छता का किया आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंबल नदी में घड़ियाल और डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास का उल्लेख करते हुए इसके संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने जल का सदुपयोग और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे। सभी ने चंबल को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।


पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में उभरेगा गांधी सागर

मुख्यमंत्री ने गांधी सागर जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को रेखांकित किया। यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स और साहसिक गतिविधियां पहले से पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। अब मां चंबल की आरती भी इस क्षेत्र की धार्मिक पर्यटन पहचान को नई मजबूती देगी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें