गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता "ज्वाला' ने 5 शावकों को दिया जन्म, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी

09 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता "ज्वाला' ने 5 शावकों को दिया जन्म, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता "ज्वाला' ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक और प्रसन्नता देने वाला समाचार मिला है। 5 शावकों को जन्म चीता परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि चीतों के पुनर्स्थापन के बाद 10वीं बार सफलतापूर्वक जन्म हुआ है। यह इस बात का प्रतीक है यहां की जलवायु चीतों को रास आ गई है। चीता ज्वाला के 5 शावकों के जन्म के साथ ही, देश में चीतों की कुल संख्या 50 का आंकड़ा पार कर 53 हो गई है। चीता पुनर्स्थापन के कार्य वन्य जीव संरक्षण, प्रकृति और पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध हुए हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की चीतों के लिए ‘अनुकूल घर’के रूप में विशेष पहचान बनी है। उनका कहना है कि वन्य जीव संरक्षण के लिए निश्चित ही यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। भारत में चीतों की बेहतर देखरेख और उनके पुनर्वास के प्रयासों की सफलता के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें