गुरुवार, 21 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 22 मई को आईबीसीए के प्री-समिट इवेंट का करेंगे शुभारंभ

21 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 22 मई को आईबीसीए के प्री-समिट इवेंट का करेंगे शुभारंभ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम में 22 मई को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) प्री-समिट इवेंट का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य आतिथि होंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव अध्यक्षता करेंगे। 


इस प्री-समिट इवेन्ट में केंद्रीय पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, मध्यप्रदेश शासन, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस तथा भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सुबह 9:50 पर वन विभाग की ओर से आयोजित 20 बाइक व एक रेस्क्यू ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन तथा विशेष रूप से बिग कैट संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आईबीसीए के महानिदेशक डॉ. एसपी यादव आईबीसीए की गतिविधियों पर प्रस्तुति देंगे। मध्यप्रदेश वन विभाग भारत में चीता पुनर्स्थापन अभियान पर विशेष प्रस्तुति देगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें