
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पटना में आयोजित बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री का शपथ लेने पर नीतीश कुमार सहित मंत्रिमंडल बाकी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सुपर ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और बाकी सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र उत्थान और 'विकसित बिहार' बनाने के संकल्प को नई गति व ऊर्जा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ समर्पित रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

