
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले में मंडलेश्वर तहसील के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उपार्जन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने किसानों और पशुपालकों के साथ चाय पी और चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था, किसानों को ओटीपी के माध्यम से किए जा रहे भुगतान की जानकारी प्राप्त की। किसानों से चर्चा कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने उपार्जन के लिए आ रहे किसानों के लिए पेयजल, छाँ आदि सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक अन्नदाता को सम्मान, सुविधा व उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पशुपालक भगीरथ मालवीय और अन्य किसानों से संवाद किया। खेती-किसानी संबंधी चर्चा कर पशुपालन व डेयरी विकास के साथ परिजनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

