मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण जीतने वाली नीरू ढांडा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

29 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण जीतने वाली नीरू ढांडा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नीरू ढांडा की यह उपलब्धि देश और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। 


मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल की खिलाड़ी नीरू ने एशियन गेम्स की व्यक्तिगत महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीरू ढांडा की सफलता देश-प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने पदक विजेता नीरू ढांडा के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे निरंतर सफलता हासिल करती रहें और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहें, यही कामना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें