मंगलवार, 04 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पूरे दल को दी बधाई

03 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और पूरे दल को दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को बधाई दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं। यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी आगे भी इसी उत्साह के साथ तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें