
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम को जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं से युक्त ईओएस-05 भारत की अंतरिक्ष तकनीक में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है, जो देश की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। देश ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और भारत की वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में प्रतिष्ठा निरंतर सशक्त हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण मिशन की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और पूरी टीम के समर्पण एवं परिश्रम की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

