
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नव नियुक्त सभी एल्डरमैन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त सभी एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दें।
शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सभी एल्डरमैन को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नव नियुक्त एल्डरमैन्स अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नए आयाम जोड़ेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

