
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई महिलाओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को प्रदेश सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की भी कामना की।
श्योपुर जिले के खितरपाल गांव में गुरुवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब 28 घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

