बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सागर में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्त किया शोक

10 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Accident

Accident

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस दल की भीषण सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुलिसकर्मियों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल पुलिकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी खत्म कर मुरैना से लौट रहे बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) के पांच जवान एक ट्रक से टकरा गए। जिसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें