सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर व्यक्त किया दुख

28 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
X post of cm dr mohan yadav

X post of cm dr mohan yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट में लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुआ विमान हादसा हृदय विदारक है। इसमें अजित पवार सहित पांच व्यक्तियों के निधन की सूचना मिली है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अजित पवार को विनम्र श्रद्धांजलि देकर बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की परम शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा है कि अजित पवार एक उदार छवि वाले महाराष्ट्र के जमीनी राजनेता थे। उन्होंने अलग-अलग सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया। वे गरीब, वंचित और पिछड़ों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अजित पवार उनके अच्छे मित्र थे। उनके निधन से मन व्यथित और पीड़ा से भरा हुआ है। अजित पवार का इस तरह से हम सबको छोड़कर चले जाना अविश्वनीय है। दुख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार अजित पवार के समर्थकों और शोकाकुल परिजन के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट साझा कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें