गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी, कहा- हर खिलाड़ी ने निभाई अपनी भूमिका

09 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी, कहा- हर खिलाड़ी ने निभाई अपनी भूमिका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के T-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने पर खुशी जताई है। उन्होंने सभी राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि हर खिलाड़ी के अपनी भूमिका निभाई। भारत इस विजय का हकदार था। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं। वर्ष 2024 में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। अब न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में फिर से गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, अर्शदीप, किशन और संजय सैमसन सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें