
रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माता और समाजसेवी तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने रतलाम स्थित विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने तेजकुंवरबाई काश्यप के जीवन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि पति के निधन के बाद उन्होंने अपनी संतानों को संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया और परिवार को मजबूत आधार दिया। उन्होंने अपने पुत्रों को जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी कार्ययात्रा को आगे बढ़ते देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजकुंवरबाई के नाम की तरह उनका तेज सदैव सबके कल्याण के लिए रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परमात्मा के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

