
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “राष्ट्र सर्वोपरि” के संकल्प के साथ मां भारती के लिए समर्पित डॉ. मोहन भागवत का जीवन प्रत्येक क्षण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों और राष्ट्र की एकात्म चेतना के प्रति उनका चिंतन समाज को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाला है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भागवत का मार्गदर्शन राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का सतत प्रकाश है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. मोहन भागवत को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान हो तथा राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को नई शक्ति मिले।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

