
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत खंडेलवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण निरंतर समाज और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता रहे।
मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा से हेमंत खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत खंडेलवाल अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन व समाज की सेवा में निरंतर योगदान देते रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

