शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ पूजा के ‘नहाय-खाय’ पर्व पर दी शुभकामनाएं

13 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ पूजा के ‘नहाय-खाय’ पर्व पर दी शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली और मंगल का सदैव वास हो। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।


चार दिवसीय है यह पर्व

छठ पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। चार दिवसीय इस पर्व में व्रती पूरे नियम और श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं। नहाय-खाय से शुरुआत होती है। इसके बाद खरना (छोटी छठ), डूबते सूर्य को अर्घ्य (छठ) और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। मान्यता है कि छठी मैया की सच्चे मन से आराधना करने पर संतान को लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें