बुधवार, 02 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी हलषष्ठी और भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं

02 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी हलषष्ठी और भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषकों के आराध्य, शक्ति एवं परिश्रम के प्रतीक भगवान श्री बलराम की जयंती और पावन पर्व हलषष्ठी की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री बलराम के आदर्शों और कृषक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरित "बलराम कृषि महोत्सव" मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि का उत्सव है। उन्होंने कहा कि परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से आयोजित यह महोत्सव किसानों को कृषि क्षेत्र की नई संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य प्रदेश में एक ऐसी समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था का निर्माण करना है, जिसमें किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और बेहतर अवसरों का लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री बलराम का जीवन परिश्रम, शक्ति और कृषि संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उनके आदर्श किसानों को निरंतर आगे बढ़ने और कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध बनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें