शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से किया ये आह्वान…

04 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से किया ये आह्वान…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सच्चिदानंद रूप, धर्म संस्थापक व भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग के प्रेरणास्रोत भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें और समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और जीवन संदेश से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की मध्यप्रदेश यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री का कहना है कि गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य, ज्ञान और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें