
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को जबलपुर प्रवास के दौरान बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर बैठकर चाय पी। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाए। बरेला में ही बच्चों को निशुल्क कोचिंग दे रहे युवा को सम्मानित भी किया।
मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान पर रुके। बैठकर चाय पी और दुकान के संचालक से बात की। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंचे।
सास-बहु की ओर से संचालित ढाबे पर भी चाय पी
मुख्यमंत्री का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। मुख्यमंत्री ने सास-बहु की ओर से संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक आरती दुबे और उनकी बहु सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। यहां बरेला के बच्चों को निशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

