
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली।अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों व निवास के समस्त कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते किया। साथ ही प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। लास्ट पोस्ट की धुन पर शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

