
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान पाने वाली पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को अपने निवास कार्यालय में सम्मानित किया। प्रतिभा सिंह सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उनको एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभा सिंह सोलंकी और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतिभा सिंह को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माता की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रतिभा सिंह सोलंकी और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

