बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ व किसानों-उद्यमियों से किया संवाद

18 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ व किसानों-उद्यमियों से किया संवाद
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही किसानों और उद्यमियों से संवाद भी किया। प्रदर्शनी में जिले की कृषि उपज, स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है। 


प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा और पान क्लस्टर पर केंद्रित विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा औषधि और दुग्ध उत्पादन से जुड़े स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी में ‘नशा मुक्त मंदसौर’ अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया है। वहीं, सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना से कृषि क्षेत्र में हुए लाभों की जानकारी भी विशेष स्टॉल के माध्यम से दी गई है।


किसानों के नवाचार और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा खाद्यान्न, फलोद्यान और मसाला उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वरोजगार की दिशा में प्रयासरत युवाओं की गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है।


उत्पादों की लागत व बाजार की संभावनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किसानों और उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों की निर्माण लागत, विपणन व्यवस्था और बाजार से जुड़ाव (मार्केट लिंकेज) के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय और उत्पादन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। इससे किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें