
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी की कड़ी एक करोड़ 20 लाख की लागत से बने हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा है कि उज्जैन सिंहस्थ-2028 में दुनिया हमारे सनातन के वैभव को देखेगी। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ के विश्व स्तरीय आयोजन में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिले।
इस विश्राम गृह में ऑफिस कक्ष, आमजन से भेंट के लिए हॉल और पायलट के लिए भी कक्ष बनाए गए है। यह हेलीपैड उज्जैन सिंहस्थ 2028 में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आम जन और विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर भेंट करने के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ- 2028 महापर्व को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम को 2.25 करोड़ रुपए की लागत की इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी प्रदान की।
एक निजी कम्पनी की ओर से अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत उज्जैन नगर निगम को 2.25 करोड़ रुपए की 820TE इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन (3 इकाइयां) स्वीपिंग अटैचमेंट सहित दी गई है। ये मशीनें पूरी तरह बैटरी संचालित हैं और शून्य उत्सर्जन के साथ कार्य करती हैं।
मुख्यमंत्री ने जैन संत जिनेन्द्र महाराज से लिया आशीर्वाद व भगवान परशुराम की पूजा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान चिमनगंज कृषि उपज मंडी पहुंचकर जैन संत जिनेन्द्र महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जैन समाज ने मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिननंदन किया। संत श्री मुख्यमंत्री ने उज्जैन सर्किट हाउस पर भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर आरती की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की ओर से भगवान श्री परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

