शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

21 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों को लाड़-दुलार किया। लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राखी बांधी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उनका नाम पूछा। खाने और नाश्ते के संबंध में जानकारी की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही बच्चों और गर्भवती/धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष को देखा। 


मरीजों से मिले व उनके परिजनों से उनका हाल जाना

मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सर्पदंश के मरीज 2 और एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।


इनकी रही मौजूदगी :पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह, सरोज राजपूत,जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि, पूर्व विधायक अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. अभय प्रताप सिंह, विवेक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें