गुरुवार, 26 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का निरीक्षण और अंगारेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

26 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का निरीक्षण और अंगारेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ-2028 की तैयारियां देखीं। क्षिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बन रहे घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर और सिद्ध वट क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को वहां की सारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना भी की। श्री अंगारेश्वर महादेव का पंचामृत से अभिषेक कर प्रदेश की जनता के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।


कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख स्तंभ, प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेवी वर्मा की कृतियों के हर शब्द भावनाओं के संवाहक हैं, जो हृदय की गहराइयों में समा जाते हैं। ये कृतियां देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपना संदेश X पर पोस्ट किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें