गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत संग्रहालय के जीर्णोद्धार कार्य निरीक्षण किया, कहा- गुणवत्ता से न हो कोई समझौता

30 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत संग्रहालय के जीर्णोद्धार कार्य निरीक्षण किया, कहा- गुणवत्ता से न हो कोई समझौता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में कोठी महल स्थित निर्माणाधीन 'वीर भारत संग्रहालय' का औचक निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता देखी और काम कर रहे श्रमिकों व कारीगरों का हाल-चाल जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण में पुरानी व पारंपरिक निर्माण पद्धतियों का ही अनुसरण किया जाए, जिससे इमारत की मौलिकता बनी रहे। गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। 


वीर भारत संग्रहालय का जीर्णोद्धार कार्य उज्जैन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराया जा रहा है। ‘दी धरोहर’ कंपनी की अधिकारी संगीता बैस ने मुख्यमंत्री को अब तक हुए जीर्णोद्धार कार्यों और वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और एजेंसी को निर्देश दिए कि भवन के ऐतिहासिक और पारंपरिक ढांचे में किसी भी प्रकार का बदलाव न किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जीर्णोद्धार कार्य इस प्रकार किया जाए, जिससे भवन का मूल स्वरूप, प्राचीन भव्यता और ऐतिहासिक पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहे।


निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें