गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य को देखा, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

28 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य को देखा, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। पूजा-अर्चना करने के साथ मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल बचा कर भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति में जल को जीवन, संवेदना और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संरक्षण, तालाबों और कुंडों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आग्रह किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान से पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही जल संरक्षण के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में प्रदेश जल समृद्धि की दिशा में नई पहचान बनाएगा।


निरीक्षण के दौरान इनकी रही मौजूदगी 

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, श्रवण सिंह चावड़ा के साथ ही पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी अनुराग, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें