सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन गीता भवन की स्थिति देखी, चाय पर लोगों से की चर्चा

15 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav

Cm dr mohan yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान गुरुवार को शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के समीप निर्माणाधीन गीता भवन का अवलोकन किया। वहीं, सुबह भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और चर्चा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुकान संचालक से हालचाल पूछा। चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री दुकानदार को उसके रुपए दिए। दुकानदार रुपए लेने में संकोच कर रहा और बार बार मना कर रहा था। इस मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि चाय के रुपए तो लेने ही होंगे। वहीं, गीता भवन के निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि यह भवन जी प्लस टू निर्मित किया जाएगा। अप्रैल 2026 में इसके पूर्ण होना होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

 

गीता भवन की निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी पीआईयू है।  गीता भवन की कुल क्षमता 1250 सीटर होगी। इसका निर्माण 5.11 एकड़ में लागत लगभग 34 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें