
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में राम घाट पहुंचकर हरसिद्धि पाल से राम घाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कार्य तेजी गति, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए चौड़ीकरण कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। सिंहस्थ के लिए सभी कार्य इस तरीके से किए जा रहे हैं कि पौराणिक और धार्मिक नगरी उज्जैन को लंबे समय तक उनका लाभ प्राप्त हो। उज्जैन के जनप्रतिनिधि, सभी धर्म के अनुयायी और नागरिक विकास कार्यों का समर्थन कर रहे है और सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है।
निरीक्षण के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजीपी राकेश गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
होमगार्ड के बाढ़ बचाव प्रशिक्षण में भी पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री ने होमगार्ड की ओर से आयोजित बाढ़-बचाव प्रशिक्षण का अवलोकन भी किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों की हौसला अफजाई किया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि 250 होमगार्ड जवानों को बाढ़ बचाव के लिए डीप डाइविंग, नाविकों, स्विमिंग, लाइफ जैकेट के उपयोग का तरीका, आपदा और बाढ़ बचाव सामग्री का उचित प्रयोग, अंडरवाटर रेस्क्यू और सर्फेस वाटर रेस्क्यू का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

