शनिवार, 29 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

29 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (29 अगस्त) को बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लांजी में कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लांजी के पास स्थित गांव कोरका और बोंदारी भी जाएंगे। यहां वह बीमारी से पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री करीब 10:30 बजे लांजी पहुंचेंगे। लांजी से वह कोरका के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 11:20 बजे कोरका पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे कोरका से लांजी के लिए रवाना होंगे।


लांजी में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कन्या छात्रावास एवं उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालय में वे क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लांजी से बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे और 2:40 बजे बिरसी पहुंचेंगे। इसके बाद 2:45 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें