शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपदा में बचाव के उपायों पर ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का किया लोकार्पण

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपदा में बचाव के उपायों पर ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का किया लोकार्पण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नि:शक्तजन के लिए आग, लू और आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में ब्रेललिपि में प्रकाशित पुस्तक का गुरुवार को मंत्रालय में लोकार्पण किया। पुस्तक का मुद्रण आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल की ओर से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से कराया गया है।


केरल और असम के बाद नि:शक्तजन के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में इस तरह की पहल मध्यप्रदेश की ओर से की गई है। दृष्टिबाधितों के लिए यह पुस्तक अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर की उपस्थिति रही ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें