रविवार, 09 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा’ का किया शुभारंभ, 14 अगस्त तक चलेगा

09 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा’ का किया शुभारंभ, 14 अगस्त तक चलेगा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा’ का तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में शुभारंभ किया। साथ ही तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में लोग यात्रा भी शामिल हुए। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले अपने निवास पर तिरंगा लगाया। इसके बाद "हर घर तिरंगा अभियान'' के शुभारंभ के लिए तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल पर तात्या टोपे स्टेडियम के लिए रवाना हुए। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्टेडियम से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, न्यू मार्केट और माता मंदिर क्षेत्र के व्यापरी, और स्थानीय जन शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा स्टेडियम से महाराणा प्रताप लोक, टीन शेड, सांदीपनि विद्यालय, टीटी नगर पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री मोटर साइकिल पर तिरंगा लेकर रवाना हुए। 


न्यू मार्केट, रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए यात्रा मुख्यमंत्री निवास पहुंची। अलग-अलग स्थानों पर न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति सहित अन्य संस्थानों ने बैण्ड पर प्रस्तुत देशभक्ति धुनों के बीच पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत-अभिवादन किया।


स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष व बलिदान को स्मरण करने का अवसर

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि  "हर घर तिरंगा अभियान" सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश के हर गांव, वार्ड, कस्बे, से लेकर राजधानी तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी और अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान भी किया।


पीएम नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया बदलते दौर के भारत के सामर्थ्य का अनुभव कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठजन और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों से उत्साह-उमंग के साथ शामिल होने का आव्हान किया। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें