बुधवार, 16 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई विषयों पर हुई चर्चा

16 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई विषयों पर हुई चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से प्रदेश में शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। यह अभियान एक माह तक चलेगा, इस दौरान जनसामान्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी, उनके संबंध में अवगत कराया। 


मुख्यमंत्री ने 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना-2026' के तहत प्रदेश के 50 लाख लोगों को उनके पट्टे की पक्की रजिस्ट्री कराकर संबंधितों को नि:शुल्क वितरण करने के लिए राज्य सरकार की ओर से की जा रही व्यापक तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें