गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, सिंहस्थ-2028 से जुड़ी तैयारियों व परियोजनाओं पर हुई चर्चा

17 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav and central minister manohar lal khattar

Cm dr mohan yadav and central minister manohar lal khattar

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार की शाम केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को सिंहस्थ-2028 के आयोजन से जुड़ी तैयारियों और अन्य परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास कार्यों और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं स्वच्छ भारत अभियान, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी पहल, विद्युत परियोजनाओं और शहरी आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य, (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें