शनिवार, 12 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की मुलाकात, रोजगार और कौशल विकास पर हुई चर्चा

12 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की मुलाकात, रोजगार और कौशल विकास पर हुई चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास और प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री को मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा केंद्र सरकार के सहयोग से कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।


बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार, कौशल विकास को बढ़ावा देना और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें