शनिवार, 12 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमपी में टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर हुई चर्चा

12 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमपी में टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर हुई चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं और राज्य सरकार की ओर से उद्योग व निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से केंद्रीय वस्त्र मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को और अधिक गति प्रदान करने के साथ इस क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।


इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव, मध्यप्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी और केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें