
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। दोनों से मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके निवास पर मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल संसाधनों के विकास, पेयजल उपलब्धता, जल जीवन मिशन तथा जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न लंबित विषयों को रखा। उन्होंने इन मुद्दों के जल्द निराकरण और प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग का आग्रह किया।
वहीं, कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश से जुड़े लंबित वित्तीय विषयों, राज्य की आर्थिक प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

