शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि, लगाया आंवले का पौधा

04 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि, लगाया आंवले का पौधा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे के स्मृति में कन्वेंशन सेंटर परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे उच्च कोटि के रणनीतिकार और कुशल संगठक थे। उन्होंने संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की एक नई पौध तैयार की। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की। 


इस अवसर पर भोपाल के लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सांसद आलोक संजर, राहुल कोठारी, रविन्द्र यति, जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें