शनिवार, 29 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

29 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 

उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरक मिसाल है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को सुदृढ़ बनाता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें