शुक्रवार, 29 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास, 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में हुए शामिल

29 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास, 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में हुए शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन में सामूहिक योगाभ्यास किया। वह भारतीय जनता पार्टी, उज्जैन की ओर से आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' में शामिल हुए। 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने प्राणायाम, भुजंगासन, मयूरासन जैसे विभिन्न योगासन किए। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीवन में योग को अपने पर बल दिया। योग का महत्व बताने के साथ निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। 


भाजपा का यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाभियान 28 मई को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री इसमें पहले देने गई शामिल हुए और प्रशिक्षणार्थियों के साथ रात्रि विश्राम भी किया। 29 में की सुबह कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग अभ्यास किया। 


मुख्यमंत्री ने अपने योगाभ्यास की तस्वीर एक्स पर साझा की। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी मुख्यमंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा की गई। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें