
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को लोकभवन पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम और बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संवैधानिक मूल्यों और अंत्योदय के प्रति राज्यपाल मंगुभाई पटेल की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट साझा की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

