मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी पहुंचे, बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

31 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी पहुंचे, बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाल बहादुर शास्त्री विमान तल वाराणसी पहुंचने पर उत्तरप्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू होगा। वहीं, ‘एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों पर विशेष फोकस रहेगा। ‘शिल्प और ‘गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर’ बनाने पर चर्चा होगी। चंदेरी, महेश्वरी और बनारसी सिल्क शिल्पकार मिलकर काम करेंगे

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें