सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन मुनि संभव सागर महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद

30 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जैन मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

जैन मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। महावीर जयंती की जयंती पर सोमवार को इतवारा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन मुनि संभव सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मुनि संभव सागर महाराज और बाकी मुनियों को श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का इतवारा पहुंचकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री यात्रा का हिस्सा भी बने। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, दिगम्बर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन, सुपारी और श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष राजेश तांतेड़ उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें